निगमायुक्त ने एयरपोर्ट पर चल रहे नाला निर्माण व सफाई व्यवस्था का जायजा लिया

Apr 17 2025

ग्वालियर। शहर में चल रहे विकास कार्य व सफाई व्यवस्था की स्थिति देखने गुरुवार सुबह निगमायुक्त संघ प्रिय ने एयरपोर्ट पर चल रहे नाला निर्माण और दीनदयाल नगर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। डीडी नगर में कोठारी कॉम्पलेक्स और थापक प्याऊ के आस-पास तमाम कचरे के ढेर लगे हुए थे। सफाई व्यवस्था की ऐसी हालत देखकर निगमायुक्त काफी नाराज हो गए। उन्होंने स्वच्छता अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव से नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ये सफाई व्यवस्था है आपकी। 
निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि पूरे क्षेत्र की विशेष सफाई करवाई जाए और कहीं भी कचरे के ठिए हों उन्हें समाप्त किया जाए। बरसात का मौसम प्रारंभ हो उससे पहले 15 जून तक नाला निर्माण पूरा करने के निर्देश नए एयरपोर्ट से शनिचरा पुलिया तक हो रहा है निर्माण नाला निर्माण का काम पूरा कर लिया जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही व गैर जिम्मेदारी सहन नहीं की जाएगी। इस नाले के निर्माण के लिए एयरपोर्ट अथॉरिंटी ने 12 करोड़ रुपए की राशि नगर निगम को दी है। 
निगमायुक्त संघ प्रिय गुरुवार को वह एयरपोर्ट पहुंचे और वहां नाला निर्माण का काम देखा। एयरपोर्ट परिसर में बरसात के मौसम में पानी न भरे इसलिए इस नाले को बनाया जा रहा है। बाउंड्री के बगल से बन रहे नाले की चौड़ाई करीब ढाई मीटर तथा लंबाई 3 किलोमीटर है। निगमायुक्त संघ प्रिय ने नाला निर्माण कर रही एजेंसी को काम पूरा करने के लिए 15 जून तक की डेट लाइन दी है। 
निगमायुक्त संघ प्रिय ने जब से चार्ज लिया है तभी से वह शहर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। हैं। निगमायुक्त ने शहर में जितने भी कचरा ठिए हैं उन्हें पूरी तरह से समाप्त करने के निर्देश पहले ही दिन दिए थे, लेकिन इसका कोई सकरात्मक परिणाम नहीं निकला। स्वच्छता अभियान के जिम्मेदार अधिकारी एक भी कचरा ठिया खतम नहीं करवा सके हैं। शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर आसानी से देखे जा सकते हैं। कुछ प्रमुख स्थानों को छोड़ दिया जाए तो शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चोपट हो चुकी है। स्वच्छता अभियान संभालने वाले अधिकारी गैर जरूरी प्लानिंग जरूर निगमायुक्त के समक्ष आए-दिन रखते रहते हैं।