अम्बेडकर जयन्ती के उपलक्ष्य में सरस् काव्य गोष्ठी हुई आयोजित

Apr 17 2025

ग्वालियर। रानीझाँसी बुन्देली साहित्य एवम् संस्कृति मंच ग्वालियर के तत्वावधान में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य सरस काव्यगोष्ठी का आयोजन दीनदयाल नगर में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार जगदीश तोमर ने की मुख्य अतिथि डॉ अरविंद कुमार बरुआ और विशिष्ट अतिथि अनंग पाल सिंह भदौरिया अनंग एवम राम अवतार सिंह तोमर रास रहे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए माल्यार्पण किया गया, तत्पश्चात् सरस्वती वंदना आरती अक्षत ने प्रस्तुत की। अतिथियों का सम्मान चंदन तिलक लगाकर एवं पुष्प भेंटकर कवि रामचरण रुचिर ने एवं उपस्थित कवियत्रियों का स्वागत तिलक लगाकर एवं पुष्प भेंटकर आशा पांडेय ने किया।
काव्य पाठ के क्रम में मंच की सचिव आशा पाण्डेय ने बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडर को याद करते हुए आरम्भ किया गया।
कार्यक्रम में  डॉ  किंकर पाल सिंह जादौन, राम अवतार सिंह तोमर रास, डॉ रवींन्द्र मिश्र, रामचरण रुचिर, आशा पाण्डेय, प्रदीप पुष्पेंद्र, सीता चौहान, शिमला शर्मा, अमित चितवन, माला श्रीवास्तव अज्ञात, आरती अक्षत, सरिता चौहान, पुष्पा मिश्रा आदि ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन रामलखन शर्मा अंकित ने किया। इस अवसर पर  पढ़ी गई रचनाओं के कुछ काव्यांश इस प्रकार हैं।
इसी प्रकार मंचासीन अतिथियों में डॉ. अरविंद  कुमार बरुआ ने लोक भाषा बुंदेली की चौघडिय़ा छंद सहित अनंगपाल सिंह भदौरिया अनंग, राम अवतार सिंह तोमर रास व डॉ रवीन्द्रनाथ मिश्र ने एक से बढक़र एक रचनाएं सुनाई। 
   कार्यक्रम के अंत में संयोगबस कवयित्री माला श्रीवास्तव अज्ञात के जन्म दिवस पर उन्हें शॉल, श्रीफल एवं पुष्पहार भेंटकर उन्हें जन्म दिवस की बधाई व सुखी, समृद्ध एवं सुदीर्घ जीवन की शुभकामनाएं दीं।