कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

Apr 16 2025

ग्वालियर। राजनीतिक रंजिश के कारण भाजपा बदले की कार्रवाई पर उतर आई है। कांग्रेस नेताओं के यहां ईडी, सीबीआई पहुंचाई जा रही है। पार्टी की नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ इसी बदले की भावना से ईडी ने चार्जशीट तैयार कर दायर की है। पूरी कांग्रेस इसका विरोध करती है और मांग करती है कि ईडी ने जो चार्जशीट दायर की है, उसे वापस लिया जाए नहीं तो पार्टी कार्यकर्ता सडक़ पर उतरकर अब विरोध करेगा। 
यह बात बुधवार को अल्कापुरी तिराहे से ईडी की कार्रवाई के विरोध में कलेक्टर को ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेस के हुजूम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने कही। कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन देखते हुए अल्कापुरी तिराहे से कलेक्ट्रेट परिसर तक भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। 
ज्ञापन देने वालों में राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह, महाराज सिंह पटेल, विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, साहब सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक प्रवीण पाठक, सुनील शर्मा, सभी ब्लॉक अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, सेवादल, युवक कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।