ब्राह्मण महासमिति ने जमदारा में स्वीकृत विकास कार्य कराने सीएम को लिखा पत्र
Apr 16 2025
ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर भगवान परशुराम की कर्म स्थली जमदारा के विकास एवं सौंदर्याकरण का कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है।
भगवान परशुराम पालकी यात्रा और जमदारा तक जाने वाली सप्त ऋषि यात्रा की तैयारी को लेकर हुई महासमिति की बैठक में यह मामला उठा। बैठक में बताया गया कि ब्राह्मण सभा मुरार के अध्यक्ष रहे नरेश कटारे ने तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं कैबिनेट मंत्री रहे भारत सिंह कुशवाह के प्रयास से डेढ़ करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लिए घोषणा की थी। इसके बाद टेंडर हुए थे लेकिन चुनाव आ जाने से वर्क आर्डर को रोक दिया गया। तब से अब तक कोई काम नहीं हुआ है।
बैठक की अध्यक्षता डॉ. जयवीर भारद्वाज ने की। सदस्यों ने विकास और सौंदर्याकरण के लिए 5 करोड़ रुपए की राशि मुहैया कराने की मांग की। महासमिति इस संबंध में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिराज सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, राकेश शुक्ला, प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह, विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार को भी मांग पत्र देगी।
वहीं 27 अप्रैल को सुबह 9 बजे नई सडक़ भगवान परशुराम के मंदिर से सप्त ऋषि यात्रा जमदारा के लिए रवाना होगी, जिसका दायित्व श्रीमती वंदना भूपेंद्र प्रेमी, लक्ष्मी शर्मा, मनोज त्रिपाठी, योगेंद्र दीक्षित, प्रकाश नारायण शर्मा, डॉ. जयवीर भारद्वाज, तीरथ मिश्रा, नरेश कटारे, सतीश शर्मा, अनीता रिछारिया, संगीता शर्मा, श्रीमती हन्नी शर्मा को दिया गया। जो जमदारा में जाकर भगवान परशुराम का गंगाजल से अभिषेक करेंगे और अभिषेक का जल ग्वालियर लाकर टेकरी वाले हनुमान मंदिर पर स्थित परशुराम मंदिर पर लाया जाएगा। 30 अप्रैल को निकलने वाले भगवान परशुराम की पालकी यात्रा में कलशो में वैदिक मंत्र चरण के साथ अर्पण किया जाएगा। भगवान परशुराम की पालकी राम मंदिर से सुबह 9 बजे प्रारंभ होकर सनातन धर्म मंदिर पर महाआरती के साथ संपन्न होगी।
बैठक में डा.जयवीर भारद्वाज, सतीश शर्मा केदारपुर, डॉ. मुन्नालाल शर्मा. श्यामवावू शर्माद्व मनोज त्रिपाठी, योगेश दीक्षित, वंदना भूपेन्द्र प्रेमी, अंजू दीक्षित, किरन मिश्रा, रेखा चतुर्वेदी, संगीता शर्मा, राधा शर्मा, माया शर्मा, डॉ. सरिता त्रिपाठी, कीर्ति गौड, अलका मिश्रा, विनायका चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









