संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने प्रभारी सीएमएचओ डॉ. विजय को सौंपा ज्ञापन
Apr 15 2025
ग्वालियर। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मप्र के आहवान पर जिला ग्वालियर मे भी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी चरणबद्व आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन देकर 16 अप्रैल को समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी सामूहिक अवकाष पर रहेंगे।
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाअध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला ने बताया कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिये तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 4 जुलाई 2023 को भोपाल में महापंचायत बुलाकर संविदा कर्मचारियों के लिये अनेक घोषणायें की थी। जिसके परिपालन में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 23 जुलाई 2023 को संविदा कर्मचारियों के लिये सौगात दी गई, परंतु राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के द्वारा संविदा कर्मचारियों को दी गई सुविधाओं में कटौती करते हुए 1 अप्रैल 2025 से नवीन मानव संसाधन मैन्युअल लागू कर दिया गया। जिसमें चिकित्सा अवकाश, अर्जित अवकाश को समाप्त कर दिया गया है तथा अप्र्रेजल जैसी कुप्रथा को पुन: शामिल कर दिया गया।
इसी के चलते संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने विभाग में नियमित रिक्त पदों पर 50 प्रतिशत पद संविदा कर्मचारियों का संविलियन किया जायें। पूर्व से दी जा रही सुविधायें ईएल एवं मेडीकल लीव को पुन: लागू किया जाये। अप्रेजल जैसी कुप्रथा को समाप्त किया जाये। नियमित कर्मचारियों के समान एनपीएस, ग्रेज्युटी, स्वास्थ्य बीमा, डीए एवं अन्य सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जाये। शासन द्वारा नियमित पदो ंके समकक्षता अनुसार वेतन निर्धारण किया जाये। निष्कासित संविदा एमपीडब्ल्यू एवं सपोर्ट स्टाफ की एनएचएम में वापसी की जाये आदि मांगों को लेकर सीएमएचओ को ज्ञापन दिया है।
ज्ञापन देने वालों में एमएस. खान, दत्तात्रेय कद्रे, शिखा सहाय, विकास भूरिया, सोनू मरैया, हेमंत जेउसकर, सुनीता श्रीवास्तव, भूपेन्द्र शर्मा आदि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









