बर्जर पेंट्स के नए होम कूलिंग पेंट्स के साथ अब गर्मी को कहिए अलविदा

Apr 15 2025

ग्वालियर। बर्जर पेंट्स ने अपने नए होम कूलिंग पेंट्स लॉन्च किए हैं। इनमें वेदरकोट एंटी डस्ट कूल, रूफ कूल एंड सील और टैंक कूल पेंट्स शामिल हैं। कंपनी ने गर्मी और तापमान में लगातार बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए ये पेंट्स बनाए हैं। लोगों को घर को ठंडा रखने के लिए अच्छे और पर्यावरण के अनुकूल समाधानों की जरूरत है। ये पेंट्स घर को ठंडा रखने में मदद करते हैं और पर्यावरण को नुकसान पहुँचाए बिना आरामदायक माहौल प्रदान करते हैं।
बर्जर पेंट्स ने भारतीय घरों को ठंडा रखने के लिए एक आसान, किफायती और पर्यावरण के अनुकूल तकनीक अपनाई है। अपनी होम कूलिंग पेंट्स रेंज ‘वेदरकोट एंटी डस्ट कूल, रूफ कूल एंड सील और टैंक कूल’ के जरिए कंपनी ने ऐसे पेंट्स बनाए हैं, जो घर के अंदर का तापमान काफी कम कर सकते हैं। ये पेंट्स आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं, सस्ते हैं और कम तकनीक की जरूरत रखते हैं। इसलिए, ये उन परिवारों के लिए बहुत उपयोगी हैं, जिनकी आमदनी कम है और जो एयर कूलर जैसे साधन नहीं खरीद सकते। बर्जर पेंट्स के ये होम कूलिंग पेंट्स तापमान को 10 डिग्री सेल्सियस तक कम कर सकते हैं। 
बर्जर पेंट्स इंडिया लिमिटेड के एमडी और सीईओ अभिजीत रॉय ने कहा, हम आधुनिक जीवन की चुनौतियों को बखूबी समझते हैं। इसलिए, हम ऐसे समाधान देना अपनी जिम्मेदारी मानते हैं, जो भविष्य को ध्यान में रखें और रोजमर्रा की जिंदगी के लिए उपयोगी हों। वेदरकोट एंटी डस्ट कूल, होमशील्ड रूफ कूल एंड सील, और होमशील्ड टैंक कूल जैसे प्रोडक्ट्स भारतीय परिवारों को बदलते मौसम और जलवायु के साथ बेहतर और स्मार्ट तरीके से तालमेल बिठाने में मदद करते हैं।