संत आशाराम बापू के अवतरण दिवस पर बर्तन वितरण के साथ होगा भंडारा

Apr 15 2025

ग्वालियर। संत आशाराम बापू का 89वां अवतरण दिवस केदारपुर कोठी शिवपुरी लिंक रोड स्थित आश्रम पर 19 अप्रैल को प्रात: 9 बजे से धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें डेढ़ हजार आदिवासियों को भेंट स्वरूप बर्तन सेट वितरण के साथ विशाल भंडारा आयोजित होगा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को दी।
आशाराम बापू के अवतरण दिवस पर प्रात:9 से11 बजे तक चरण पादुका पूजन उसके बाद विजय महाराज द्वारा ऑडियो वीडियो सत्संग के साथ आशा रामायण पाठ दोपहर एक बजे तक किया जाएगा। तत्पश्चात विशाल भंडारा प्रारंभ होगा जिसमें हजारों दीन हीन निर्धन आदिवासियों को भोजन प्रसाद के साथ बर्तन सेट बतौर उपहार भेंट किए जाएंगे। इस पुनीत पर्व पर ग्वालियर समेत आसपास के अंचल से पधारे साधक भक्तगण गुरु मंदिर बड़दादा पीपल बादशाह व्यासपीठ की परिक्रमा के साथ मंगल आरती कर आशीर्वाद ग्रहण करेंगे। 
शहर भर से भक्तों को आश्रम तक पहुंचने के लिए डीडी नगर, मुरार, हजीरा, महाराज बाड़ा से बसों की व्यवस्था भी की गई है। अवतरण दिवस के उपलक्ष में गुरुवार को राम मंदिर शिंदे की छावनी अचलेश्वर सनातन धर्म मंदिर पर हरि नाम प्रभात फेरी भी आयोजित की गई है।