कम पेट्रोल देने की शिकायत पर पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने ग्राहक पर धक्कामुक्की कर बरसाए डंडे
Apr 15 2025
ग्वालियर। पेट्रोल पम्प कर्मचारी द्वारा ग्राहकों के साथ डंडों से मारपीट करने और धक्कामुक्की का वीडियो सामने आया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पडाव थाना इलाके मे रेसकोर्स रोड पर स्थित एक पेट्रोल पम्प का है।
यहां पेट्रोल लेने पहुंचे युवक ने पेट्रोल कम डालने की बात कही तो विवाद शुरू हो गया। उसके बाद पेट्रोल पम्प के सभी कर्मचारियों ने ग्राहक को घेर लिया और धक्कामुक्की करते हुए डंडो से भी प्रहार किये। वीडियो में युवक अकेले इनसे खुद को बचाने की कोशिश करता हुआ नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि विवाद कम पेट्रोल देने की शिकायत को लेकर शरू हुआ। एक युवक ने पेट्रोल पम्प पर पहुंचकर पेट्रोल कम देने की शिकायत की। इसको लेकर वहां विवाद शुरू हो गया। इससे अन्य ग्राहकों द्वारा भी इस बात की शिकायत की जाने लगी। इस दौरान विवाद बढ़ता देख पम्प के कर्मचारी इक_े हो गए और फिर शिकायत करने वाले ग्राहक के साथ धक्कामुक्की और फिर डंडों से प्रहार करने लगे।
युवक अकेला फंस गया और वह खुद को बचाते हुए नजर आया. यह झगड़ा काफी देर चला। बाद में ग्राहक युवक वहां से चला गया लेकिन, अब इस घटना का वीडियो वायरल हो गया जिसके चलते पुलिस भी सक्रिय हो गई है।
पुलिस का कहना है कि अभी तक हमारे पास इस मामले मे एक भी पक्ष शिकायत करने नहीं पहुंचा है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









