परशुराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई

Apr 15 2025

ग्वालियर। हनुमान टेकरी पर भगवान श्री परशुराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा भार्गव समाज के संभागीय अध्यक्ष परमानंद शर्मा के मुख्य यजमानी में की गई। पं. जानकी वल्लभ शास्त्री, महंत दिनेश शर्मा के मुख्य आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन कर पूजा हुई। इस अवसर पर नर्मदा प्रसाद, अशोक गौतम, पुरुषोत्तम भार्गव, श्याम बाबू शर्मा, अरुण भार्गव, रामनिवास शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अनिल शर्मा, नरेश शर्मा, अयोध्या प्रसाद, डॉ. जयवीर भारद्वाज, प्रकाश नारायण उपस्थित थे।