उमंग सखी की मासिक बैठक में हर्षोल्लास से मनाया गणगौर उत्सव

Apr 15 2025

ग्वालियर। महिला इकाई उमंग सखी की मासिक बैठक होटल इंपिरियल शाह में राजस्थानी थीम पर आयोजित की गई। बैठक में गणगौर उत्सव की पारंपरिक छटा देखने को मिली, जिसमें लगभग 45 सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में महिलाएं पारंपरिक राजस्थानी परिधानों में सजधज कर शामिल हुईं और लोकनृत्य, गेम्स और मनोरंजन से भरपूर गतिविधियों में हिस्सा लिया। भारतीय संस्कृति को समर्पित इस आयोजन की संयोजक पल्लवी जैन, सुनैना जैन, शिक्षा जैन, पूर्णिमा जैन और संचिता जैन रहीं।
उमंग सखी ने इस आयोजन के माध्यम से न सिर्फ राजस्थानी संस्कृति की झलक पेश की, बल्कि गणगौर जैसे पारंपरिक त्यौहार को नई ऊर्जा और उमंग के साथ मनाया।
बैठक में रश्मि जैन, प्रियंका जैन, राखी जैन, मधु जैन, अमृता जैन, अंजू चौधरी, महिमा चौधरी, अंकिता जैन, मिनी जैन और हिमानी जैन समेत अनेक सदस्य उपस्थित रहीं।