हैप्पी लाइफ फाउंडेशन ने ब्लड डोनेशन कैंप लगाया
Apr 15 2025
ग्वालियर। दुर्घटना होने के बाद मरीज की जान बचाने में खून की जरूरत सबसे ज्यादा होती है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए मुरार ब्लड बैंक में मंगलवार को हैप्पी लाइफ फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शहर के यंगस्टर्स ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. अनीता छारी ने बताया कि समय-समय पर हम सामाजिक संस्थाओं से संपर्क कर रक्तदान शिविर आयोजित करते हैं, जिससे समय आने पर किसी जरूरत मंद को खून उपलब्ध कराया जा सके। डॉ. छारी ने बताया कि कई बार ऐसे मौके भी आते हैं कि जिसे खून चाहिए होता है उसके पास डोनर नहीं होता। ऐसी स्थिति में नियमों के अनुसार खून उपलब्ध कराया जाता है। इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए।
शिविर में डॉ अर्चना छारी, अभिषेक माथुर, लैब टेक्नीशियन केके शर्मा, हरेंद्र सिंह गुर्जर, रंजीत रजक, भरत जाटव, आशीष बाजपेई, धर्मवीर मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









