डॉ. अंबेडकर को स्वास्थ्य कर्मियों ने किया नमन

Apr 14 2025

ग्वालियर। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर हुरावल मुरार स्थित अंबेडकर स्मारक पर मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर स्वास्थ्य कर्मियों ने माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर संघ के महादेव सिंह गोयल, आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह, हाकिम सिंह, सुनील पवैया, रामेश्वर केन, मनोज पांडे, रामसुमन, मनीष रिठोरिया, महाराज सिंह कौशल सहित अन्य उपस्थित थे।