भाजपा नेताओं ने बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित की
Apr 14 2025
भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भाजपा सांसद भारत सिंह कुशवाह सहित भाजपा नेताओं ने अंबेडकर उद्यान में जाकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें अपनी पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर देश को जो संविधान दिया है भाजपा उसी मार्ग पर चलते हुए सभी वर्गों का कल्याण कर देश को विकास के पथ पर ले जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व में मजबूती के साथ उभरा है। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ करते हुए उसके अनुरुप चलने का संकल्प भी लिया।
डॉ.अंबेडकर उद्यान में सांसद भारत सिंह कुशवाह, विवेक शेजवलकर, वेदप्रकाश शर्मा, मनोज तोमर, जयप्रकाश राजौरिया, नीलिमा शिंदे, रामवरन सिंह गुर्जर, बिरजू शिवहरे, प्रमोद खण्डेलवाल, राकेश माहौर, राजू पलैया, विनय जैन, विनोद शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी तथा पार्टी के कार्यकर्ता भी पहुंचे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









