बाबा साहब ने सामाजिक न्याय की आवाज बुलंद की:कांग्रेस

Apr 14 2025

ग्वालियर। डॉ. भीमराव अंबेडकर जिन्हें हम बाबा साहेब कहकर पुकारते हैं, उन्होंने देश में सामाजिक न्याय की बात बुलंद की और अपना पूरा जीवन देश में न्याय की स्थापना के लिए अर्पित कर दिया। उनका जीवन देश में सबको समानता के स्तर पर लाने के समर्पित रहा। यह बात डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर फूलबाग स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पर्ण व श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने कही। इस मौके पर मैदान में ही प्रसादी का वितरण किया गया। 
डॉ. अंबेडकर की जयंती पर भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता फूलबाग मैदान पहुंचे और बाबा साहेब को याद किया। इस मौके पर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह, विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, पूर्व विधायक प्रवीण पाठक, कांग्रेस नेता महाराज सिंह पटेल, सुनील शर्मा, सरमन राय, चतुर्भुज धनोलिया, सोनू राजावत, मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, आदित्य भार्गव, मनोज शास्त्री, गुड्डन कुशवाह सहित अन्य उपस्थित थे।