जेयू में बाबा साहब को श्रद्धांसुमन अर्पित किए

Apr 14 2025

ग्वालियर। भारत रत्न व संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर जीवाजी विश्वविद्यालय के गालव सभागार में संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर और बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीवाजी विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलगुरु प्रो. विवेक वापट ने की साथ ही प्रभारी कुलसचिव राजीव मिश्रा, प्रो. जेएन गौतम, प्रो.शांतिदेव सिसौदिया, प्रो आईके पत्रों, प्रो. एमके गुप्ता, प्रो. संजय गुप्ता, प्रो. संजय कुमार श्रीवास्तव आदि ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालकर छात्र छात्रों को उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यो से परिचित कराया।
वहीं छात्रा ईरा मिश्रा द्वारा बाबा साहेब के जीवन पर आधारित कविता पाठ किया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों, कर्मचारियों, छात्रों द्वारा बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का आभार प्रो. जेएन गौतम द्वारा किया गया।