न्याय परामर्श शिविर का आयोजन महाराज बाड़ा पर हुआ

Apr 14 2025

ग्वालियर। अधिवक्ता परिषद मध्यभारत प्रांत इकाई ग्वालियर के तत्वावधान में सोमवार को न्याय परामर्श शिविर का आयोजन महाराज बाड़ा पर किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमति रुचिका चौहान उपस्थित रहीं। विशिस्ट अतिथि जीविवि कार्यपरिषद सदस्य राजेन्द्र बाँदिल तथा अधिवक्ता विवेक खेडक़र उपस्थित थे।
जिन्होंने शिविर में आये पीडि़तों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण करने में सहायता की। इस अवसर पर वीरेन्द्र पाल, अरुण शर्मा, राम पाठक, रविन्द्र सिंह कुशवाह, शैलेन्द्र सिंह कुशवाह, रामविलास शर्मा, बीएम पटेल, सीपी सिंह, एपीएस तोमर, दिनेश तोमर, शंकर तोमर, दिनेश सविता, नकुल खेडक़र एवं राजीव उपाध्याय सहित कई अभिभाषक साथी उपस्थित रहे।