रामकृष्ण मंडल ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की साफ सफाई

Apr 14 2025

ग्वालियर। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मजयंती पखवाड़े के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया के मार्गदर्शन में रामकृष्ण मंडल के कार्यकर्ताओं ने वार्ड 60 हुरावली तिराहे पर स्थित अंबेडकर पार्क में स्थापित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा एवं प्रांगण पर साफ सफाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री धर्मेन्द्र आर्य रामकृष्ण मंडल अध्यक्ष शिव सिंह यादव के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। 
इस अवसर पर संयोजक मोनू कंसाना, जितेंद्र पटेल, वीरसिंह यादव, सूरज ऐशवार, विनोद शर्मा, दिनेश बघेल, राजेश गुर्जर, मुन्नालाल जाटव, सुजान सिंह परिहार, नेत्रपाल यादव, गोचरण शर्मा, विजय झा, रोशन बघेल, नीरज पाल आदि शामिल हुए।