डबरा पुलिस ने आधे घंटे में गुमशुदा मासूम को मिलाया उसके परिवार से

Apr 14 2025

डबरा। थाना डबरा शहर पुलिस ने एक बार फिर मानवीय संवेदनाओं और कर्तव्यपरायणता की मिसाल पेश की है। नैना मार्केट क्षेत्र में एक करीब 4 वर्षीय बालक परिजन से बिछड़ गया था। बच्चे के आंसुओं और घबराहट को देख स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने सूचना मिलते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपनी टीम को सक्रिय किया। बेहद कम समय में थाना डबरा शहर की पुलिस टीम ने सतर्कता और सूझबूझ से कार्य करते हुए मात्र 30 मिनट के भीतर बच्चे के परिवार का पता लगाकर मासूम को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया।
इस प्रयास में थाना प्रभारी यशवंत गोयल के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक लालजी त्रिपाठी, आरक्षक अविनाश पटसारिया, धीरेन्द्र शर्मा और विष्णु शर्मा की अहम भूमिका रही।