शतरंज टूर्नामेंट में लक्ष्य और जानवी को मिला बेस्ट प्लेयर का खिताब

Apr 14 2025

ग्वालियर। स्व. कैलाश नारायण क_ल की याद में मध्यप्रदेश शतरंज संघ की जिला इकाई जिला शतरंज संघ ने शतरंज टूर्नामेंट रखा। बॉजय और गल्र्स की 4 कैटेगरी के मुकाबलों में 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 
संघ अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि टूर्नामेंट के समापन सत्र के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक धनश्याम पिरोनिया थे। विशिष्ट अतिथि चेंबर उपाध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल थे। टूर्नामेंट के डायरेक्टर विशाल जैन, आरबीटर राजेश द्विवेदी और संयोजक रूपेश कांत थे। बेस्ट डिसिप्लिन अवॉर्ड हर्ष वर्धन को दिया गया। वेस्ट गेम बॉयज लक्ष्य गुप्ता, वेस्ट गेम गल्र्स जानवी शर्मा बनीं।
अंडर 8 बॉयज आयु वर्ग में प्रथम पुरस्कार आरब अग्रवाल, द्वितीय वेद और तृतीय पुरस्कार दार्षिक मित्तल को दिया गया। गल्र्स के इसी वर्ग में अंशिका जैन प्रथम स्थान पर रहीं। इसी क्रम में अन्य वर्ग के विजेता घोषित किए गए। इस मौके पर डॉ. मनीष रस्तोगी, धीरज गोयल और अशोक जैन मौजूद थे।