सडक़ हादसे में सूर्या फैक्ट्री के दो कर्मचारियों की ड्यूटी जाते वक्त मौत
Apr 14 2025
ग्वालियर। सोमवार सुबह एक सडक़ हादसे में सूर्या फैक्ट्री के दो कर्मचारियों की मौत हो गई। सुबह 5 बजे ड्यूटी के लिए निकले दोनों दोस्त बाइक पर सवार थे। जैसे ही वे भिंड रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4 के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मौके पर ही दम तोड़ बैठे।
पीछे से आ रहे फैक्ट्री के अन्य कर्मचारियों ने पुलिस और परिजनों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची महाराजपुरा थाना पुलिस ने शवों को निगरानी में लेकर जेएएच के पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
मृतकों की पहचान सूर्य विहार कॉलोनी पिंटो पार्क निवासी 50 वर्षीय भूपसिंह सिकरवार और उनके पड़ोसी व साथी कर्मचारी मुकेश अग्निहोत्री के रूप में हुई है। दोनों सूर्या फैक्ट्री में काम करते थे और रोजाना मालनपुर जाते थे। आमतौर पर वे बस से यात्रा करते थे, लेकिन इस बार किसी निजी काम के चलते बाइक से निकलने का निर्णय लिया।
पीछे से आ रहे भूपसिंह के दोस्त अमित चौहान ने दोनों को सडक़ पर पड़ा देखा और तुरंत पुलिस व भूपसिंह के बेटे विष्णु सिकरवार को सूचना दी। जब बेटा मौके पर पहुंचा, तब तक उसके पिता की सांसें थम चुकी थीं।
पुलिस अब घटनास्थल के पास स्थित केंद्रीय विद्यालय और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। साथ ही टोल नाकों पर भी निगरानी की जा रही है, ताकि उस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके जिसने इस दर्दनाक हादसे को अंजाम दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









