विधायक डॉ. सिकरवार ने किया बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण
Apr 13 2025
ग्वालियर। सामाजिक बहिष्कार और अपमान का सामना करने के बाबा साहब के अनुभव ने उनमें जाति व्यवस्था के अन्याय के खिलाफ लडऩे का गहरा संकल्प पैदा कर दिया। भेदभाव का सामना करने के बावजूद, उन्होंने शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बाबा साहब का भारतीय समाज में योगदान विशाल और विविध है। जो एक समाज सुधारक, अर्थशास्त्री, राजनेता और कानूनी विद्वान के रूप में उनके बहुआयामी व्यक्तित्व को दर्शाता है। अपने असंख्य योगदानों के माध्यम से बाबा साहब ने देश के सामाजिक-सांस्कृतिक और राजनीतिक परिदृश्य पर एक स्थायी छाप छोडी है। वर्तमान में उनकी विरासत को विभिन्न स्मारकों, संस्थानों और कार्यक्रमों के माध्यम से याद किया जाता है। यह विचार रविवार को 16 ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के पूर्व आयोजित माल्यार्पण एवं समता भोज कार्यक्रम में आमजनों को संबोधित करते हुये व्यक्त किये। उधर फूलबाग स्तिथ डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बाबा साहब अंबेडकर पार्क में सवा लाख लोगों के लिए प्रसादी की गई है।
विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ग्वालियर पूर्व विधानसभा में 12 स्थानों पर स्थापित संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं समता भोज का कार्यक्रम आयोजित किया।
रविवार को विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा के वार्ड क्रमांक 18 में सुबह 9 बजे अम्बेडकर पार्क दीनदयाल नगर, वार्ड क्रमांक 21 में सुबह 10 बजे कबीर आश्रम विवेक नगर आसमानी माता मंदिर के सामने मेला के पास, वार्ड क्रमांक 22 में सुबह 10:30 बजे सुजाता बुद्ध विहार मरघट के सामने सुरेश नगर के पास थाठीपुर, वार्ड क्रमांक 23 में सुबह 11 बजे सुजाता बुद्ध विहार मरघट के सामने सुरेश नगर के पास थाठीपुर, वार्ड क्रमांक 23 में सुबह 11:30 बजे चमडा कारखाना कबीर कॉलोनी के पास मुरार, वार्ड क्रमांक 23 में दोपहर 12 बजे सखवार धर्मशाला गल्ला कोठार थाठीपुर, वार्ड क्रमांक 24 में दोपहर 12:30 बजे डूडी की बगिया बुद्ध विहार सुरेश नगर थाठीपुर, वार्ड क्रमांक 28 में दोपहर 1 बजे आनन्द नगर बजरिया थाठीपुर, वार्ड क्रमांक 26 में दोपहर 1:30 बजे तिकोनिया बगिया मुरार, वार्ड क्रमांक 60 में दोपहर 2 बजे अम्बेडकर पार्क हुरावली, वार्ड क्रमांक 56 में दोपहर 2:30 बजे सखी बाबा आश्रम देवनगर नाकाचन्द्रवदनी एवं वार्ड क्रमांक 57 में दोपहर 3 बजे अम्बेडकर भवन बीजासेन मौहल्ला नाकाचन्द्रवदनी में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं समता भोज का आयोजन किया गया।
सवा लाख श्रृद्धालुओं का भण्डारा आज
डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क फूलबाग में विधायक डॉ. सतीश सिकरवार आज सोमवार 14 अप्रैल को भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर सवा लाख श्रृद्धालुओं के भण्डारा (प्रसादी) का आयोजन कर रहे है। आयोजन की तैयारिआं पूरी कर ली गई है। सुबह 9 बजे विधायक डॉ. सतीश सिकरवार बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करेंगे। जिसके बाद भण्डारा (प्रसादी) का आयोजन शुरू किया जायेगा, जो कि देर रात तक चलेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









