भगवान परशुराम का चल समारोह 11 मई को निकलेगा

Apr 13 2025

ग्वालियर। भगवान परशुराम चल समारोह 2025 समिति द्वारा 11 मई को सायं 5 बजे अचलेश्वर महादेव मन्दिर पर भगवान परशुराम का 11 ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार द्वारा पूजन कर चल समारोह अचलेश्वर महादेव मन्दिर से प्रारम्भ होकर शहर के इन्दगंज चौराहा, ऊंटपुल, पाटनकर चौराहा, दौलतगंज, महाराज बाड़ा पहुँचेगा। उक्त जानकारी पत्रकारवार्ता में मुख्य संयोजक धर्मेंद्र भारद्वाज, महिला संयोजक ममता कटारे, सहसंयोजक प्रदीप शर्मा, युवा संयोजक मयंक भार्गव, दीपक शर्मा ने संयुक्त रूप से पत्रकारों को दी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से दंदरौआ सरकार महाराज, खनेता धाम महाराज, जड़ेरूआ सरकार महाराज, धूमेश्वर धाम महाराज, ढोलीबुआ महाराज, रामेश्वरानन्द महाराज, संतोष गुरू, रामसेवक दास महाराज, संत  गोपाल शरण, ऋषभ देव महाराज मंचासीन रहेंगे।
उन्होंने बताया कि सामारोह में सर्वप्रथम 251 मातृशक्ति कलश धारण कर आगे चलेगी एवं बैण्ड, धमाल बैण्ड, चल समारोह की शोभा बढ़ायेंगे। साथ ही भगवा टी-शर्ट एवं भगवा ध्वज लिये हुये नवयुवक साथ चलेंगे। भगवान परशुराम का भव्य रथ एवं भगवान की झॉकियाँ, चल समारोह का आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। साथ ही घोड़े एवं बग्गियों, डीजे साउण्ड, आतिशबाजी शामिल रहेंगे। चल समारोह के उपरान्त महाराज बाड़ा पर भजन संध्या एवं शानदार आतिशबाजी का भी कार्यक्रम रखा गया है।
कार्यक्रम में मंचासीन संतों एवं सनातनियारों के आर्शीवचन उपरान्त महाआरती का आयोजन कर भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। 
पत्रकारवार्ता में धर्मेन्द्र शर्मा, राजीव थापक, श्रीमती कान्ता शर्मा, दीक्षा दुबे, संदीप तिवारी, अनिल शर्मा, रामबाबू कटारे, महेश मुद्गल, अशोक शर्मा, भूपेंद्र प्रेमी, वंदना प्रेमी, प्रकाश नारायण, अशोक मिश्रा, अभय पापरीकर, श्याम बाबू पांडे आदि मौजूद रहे।