दोस्ती हो तो श्रीकृष्ण सुदामा जैसी हो:रामस्वरूप शास्त्री
Apr 13 2025
ग्वालियर। विवेक विहार कॉलोनी में आयोजित सात दिवसीय भागवत महापुराण कथा में भागवताचार्य पंडित रामस्वरूप शास्त्री ने बताया कि सातवें दिन की भागवत कथा सुनने से पूरे सप्ताह की कथा का फल प्राप्त होता है। यह कथा जीवन को पवित्र और सन्मार्ग पर चलाने में सहायक होती है।
जिन लोगों के जीवन में भागवत कथा या धर्म का समावेश नहीं होता, उनके जीवन में कोई न कोई विघ्न अवश्य आता है। धर्म से दूरी व्यक्ति को मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक स्तर पर कमजोर बना देती है, इसलिए प्रत्येक सनातनी को धर्म का पालन करना चाहिए।
श्री शास्त्री जी ने कहा की मित्रता करनी हो तो श्री कृष्ण सुदामा जैसी करो लेकिन आज के युग में मित्रता स्वार्थ बनती जा रही है। वहीं तंबाकू, शराब और अन्य नशे की लत मनुष्य के जीवन को धीरे-धीरे नष्ट कर देती है। नशा करने से सबसे पहले व्यक्ति की मानसिक शांति खत्म हो जाती है, जिससे उसका आत्म-सम्मान प्रभावित होता है। जब सम्मान घटने लगता है, तो समाज और परिवार में भी उसकी प्रतिष्ठा गिरती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









