डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह का आयोजन
Apr 13 2025
ग्वालियर। दिल्ली के डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्रमांक2 में विधि के निर्माता व स्वतंत्र भारत के कानून मंत्री डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंकज गोयल भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय महामंत्री, धर्मेंद्र कौशिक विद्यालय अध्यक्ष, नरेश अग्रवाल विद्यालय प्रबंधक, गवेंद्र पाल सिंह तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य यशपाल व उप प्रधानाचार्य लखीराम उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का प्रारंभ अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी अतिथियों ने अपने श्रद्धा सुमन अंबेडकर के चरणों में अर्पित किए। उसके पश्चात उप प्रधानाचार्य लखीराम ने डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन चरित्र को छात्रों को समझाया। विद्यालय के प्रबंधक गवेंद्रपाल सिंह ने भी छात्रों को अंबेडकर तथा केशवराव बलिराम हेडगवार के विषय में जानकारी दी।
मुख्य अतिथि पंकज गोयल ने छात्रों को बताया कि अंबेडकर के सपने को हम तभी साकार कर सकते हैं जब हम सकारात्मक विचारधारा के साथ शिक्षा ग्रहण करें। और भारतवर्ष के विकास में अपना सहयोग दें। इसके लिए हमें स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए। आज आवश्यकता है बाबा साहब के विचार को जन जन तक ले जाने की, हमने बाबा साहब के किसी एक विचार को आत्मसात कर लिया तो वही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होंगी।
धर्मेंद्र कौशिक ने छात्रों को शिक्षा का महत्व बताते हूए कहा कि माता-पिता, गुरुजनो का सम्मान करना चाहिए। अपने काव्य पाठ से उन्होंने सबका मन मोह लिया। विद्यालय के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने भी छात्रोंको बताया की उन्हें अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेकर निरंतर आगे बढऩे लगा का प्रयत्न करना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य यशपाल ने सबका धन्यवाद ज्ञापन किया।
कार्यक्रम में विनय, पंकज उपाध्याय, प्रदीप तथा विद्यालय के सभी अध्यापक उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









