तोमर ने दी कट्ठल को श्रद्धांजलि

Apr 13 2025

ग्वालियर। समाजसेवी संजय कट्ठल के पिता के निधन पर गत दिवस विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने लोहिया बाजार स्थित निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाया। इस अवसर पर अशोक जादौन, सुरेश कुमार गुप्ता, सतीश यादव, रवि पांडे, अंकित क_ल, संतोष कट्ठल, सुनील कट्ठल, राहुल उपस्थित थे।