खड़ी कार में लगी आग,जलकर खाक
Apr 13 2025
ग्वालियर। एक खाली प्लाट पर खड़ी टाटा पंच कार क्रमांक एमपी07-जेडव्ही-1780 में आग लग गई। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की काफी कोशिश की पर आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जब तक दमकल पहुंची कार जल चुकी थी। घटना गिरवाई थाना क्षेत्र के सिकंदर कंपू में घटित हुई। पुलिस कार में आग लगने के कारणों को पता कर रही है।
सरकारी शिक्षक बलवान सिंह राठौर ने जनवरी में ग्वालियर व्यापार मेले से टाटा पंच कार खरीदी थी। वह कार को घर के पास स्थित खाली प्लाट में खड़ी करते थे। घटना के समय बलवान सिंह पिपरौली के पास स्थित सरकारी स्कूल में ड्यूटी पर थे।
कार में आग लगने का पता तब चला, जब कार का अलार्म बजना शुरू हुआ। आसपास के लोगों ने घरों की छत पर रखी पानी की टंकियों से पानी फेंककर आग बुझाने की कोशिश की, पर सफल नहीं हुए। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









