सातवे दिन भी काली पट्टी बांधकर किया काम
Apr 13 2025
ग्वालियर। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश के आह्वान पर जिले में कार्यरत कर्मचारियों ने सातवे दिन रविवार को भी काली पट्टी बांधकर काम किया।
संघ के जिला अध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला ने बताया कि जुलाई 2023 में मध्यप्रदेश शासन के द्वारा संविदा नीति बनाई गई थी, जिसका फायदा संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को नहीं मिला। जबकि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने 1 अप्रैल से अलग गाइड लाइन लागू कर दी। जिसमें संविदा कर्मचारियों के अवकाश समाप्त कर दिए गए।
इसमें अप्रैजल जैसी कुप्रथा जो कि 2018 से बंद थी, उसे लागू कर दिया। उन्होंने कहा कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 7 अप्रैल से 13 अप्रैल तक काली पट्टी बांध कर कार्य कर रहे हंै। 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधीश को दिया जाएगा। फिर भी सरकार हमारी नही सुनती तो 22 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हडताल पर चले जाएंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









