मानव अधिकार प्रोटेक्शन शिवपुरी इकाई ने शीतल जल वितरण सेवा की

Apr 13 2025

ग्वालियर। हनुमान जयंती पर जल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें दर्शन के लिए मंदिर जा रहे भक्तों को शीतल जल पिलाया इस अवसर पर जय श्रीराम के नारे भी गूंजे।
वही मानव अधिकार प्रोटेक्शन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र झा के निर्देश पर चलाए गए इस पुनीत कार्य में शिवपुरी जिला अध्यक्ष आशीष सक्सेना, महिला जिला अध्यक्ष हिंदू जैन कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
आपको बतादे कि मानव अधिकार प्रोटेक्शन निरंतर जन जागरूकता अभियान चलाता रहता है। शिवपुरी में वरिष्ठ पदाधिकारी दिनेश कुमार गौड़ एवं जिला प्रभारी मधुर श्रीवास्तव के निर्देशन में रेडियम लगाओ अभियान चलाया गया था। इसके अलावा समय-समय पर संगठन द्वारा जनत में जारी कर किए जाते हैं।