एक दिवसीय शतरंज टूर्नामेंट 13 अप्रैल को

Apr 12 2025

ग्वालियर। स्वर्गीय कैलाश नारायण क_ल मेमोरी में मध्यप्रदेश शतरंज संघ की जिला इकाई जिला शतरंज संघ ग्वालियर द्वारा एक दिवसीय शतरंज टूर्नामेंट 2025 का आयोजन 13 अप्रैल को दीनदयाल सिटी मॉल में आयोजित किया जाएगा। आयोजन की जानकारी देते हुए जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि टूर्नामेंट प्रात 9:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। प्रतिभागी को 9 बजे रिपोर्टिंग करना होगा।
विभिन्न कैटेगरी व ऐज कैटेगरी में अंडर 8 अंडर 10 अंडर 16 अंडर 24 गल्र्स एंड बॉयस दोनों के लिए रखा गया है। प्रत्येक कैटेगरी में 3/3 ट्रॉफी गल्र्स एंड बाय के लिए रखी गई है। इस टूर्नामेंट में में कुछ सांत्वना पुरस्कार भी रखें गये है।