रमन शिक्षा समिति दीवार लेखन के माध्यम से दे रहे हैं नशामुक्ति का संदेश

Apr 12 2025

ग्वालियर। सामाजिक संस्था रमन शिक्षा समिति द्वारा ग्वालियर जिले में नशामुक्ति हेतु जन जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में संस्था द्वारा विकासखंड मुरार में दीवार लेखन के माध्यम से लोगों को नशामुक्ति का संदेश दिया जा रहा है। रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष हरिओम गौतम ने बताया कि संस्था के 50 से अधिक वालियन्टर गांव-गांव जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करा रहे हैं, इसके साथ ही दीवार लेखन के माध्यम से भी नशा मुक्ति का संदेश दे रहे हैं।