पूर्व महापौर इंदापुरकर को पुष्पांजलि अर्पित की

Apr 12 2025

ग्वालियर। भाजपाके संस्थापक सदस्य, पूर्व विधायक व पूर्व महापौर स्व. माधव शंकर इंद्रापुरकर की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय मुखर्जी भवन में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 
इस दौरान प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने इंदापुरकर को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।