हर एक पैथी की कुछ न कुछ विशेषताएं है-डॉ अशोक कुमार
Apr 12 2025
ग्वालियर। आरोग्य भारती ग्वालियर के तत्वाधान में होम्योपैथी के जनक महात्मा हैनीमैन की जयंती के अवसर पर इंटीग्रेटेड एप्रोच ऑफ मेडिसिन विषय पर एक वैज्ञानिक संगोष्ठी का आयोजन होटल गोमेरा में किया गया।
डॉ हैनीमैन जयंती पर आयोजित वैज्ञानिक संगोष्ठी में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डा अशोक कुमार वार्ष्णेय ने मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए कहा कि प्रत्येक पैथी की कुछ न कुछ विशेषताएं है और उन सभी पैथियों का सम्मान किया जाना चाहिए। सभी पैथी रोग निवारण में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि उन पैथियों की अपनी अपनी सीमाएं भी है। उन्होंने कहा कि इन सब का ध्यान रखते हुए चिकित्सकों को रोगी के रोग का निदान किया जाना चाहिए । उन्होंने इस विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चिकित्सक डॉ. जेएस नामधारी ने डॉ. सैमुअल फेड्रिक हैनीमैन के चिकित्सा कार्य में अन्वेषणों की प्रशंसा की था। वहीं उन्होंने डॉ हैनीमैन को महान आत्मा बताते हुए कहा कि उनके स्वर्गलोक लगभग 130 वर्ष के पश्चात भी उनका पुण्य स्मरण वंदनीय है। वहीं उन्होंने इंटीग्रेटेट एप्रोच ऑफ मेडिसिन पर अपने बहुमूल्य अनुभव उपस्थित चिकित्सकों के समक्ष साझा किए।
कार्यक्रम में डॉ. एसपी बत्रा, मुकेश दीक्षित, डा भल्ला, डा राहुल सप्रा, डॉ जेपी शर्मा, डॉ. संदीप स्वर्णकार, डॉ. अशोक तोमर, डॉ. नसीब खान, डॉ. रविन्द्र कुशवाह, डा दिव्या दीक्षित, डा ओपी गुप्ता, प्रो. अभय जैन, डा हितेश सक्सेना, डॉ. दुर्गेश पाठक, डॉ. कुसुम सिंह, डॉ. कपिल कदम, डॉ. चरण सिंह, डॉ. रणवीर सिंह, डॉ. राजेश उपाध्याय, डॉ. दिलीप शर्मा, डॉ. सुधीर शर्मा, डॉ. श्रीराम सविता, डॉ. अमोद गुप्ता, डॉ. आलोक शर्मा, डॉ. अमर नाथ, डॉ. संजय ओझा, डॉ. बृजेंद्र यादव, डॉ. गीतेश शुक्ला सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सक तथा छात्र छात्राएं शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डा अंजली रायजादा ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









