संविदा स्वास्थ्य कर्मचारीयों ने पांचवें दिन भी काली पट्टी बांध कर कार्य किया
Apr 12 2025
ग्वालियर। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश के आह्वान पर शपिवार को जिला ग्वालियर में भी पांचवें दिन भी काली पट्टी बांध कर कार्य किया। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला ने बताया कि जुलाई 2023 में मध्यप्रदेश शासन के द्वारा संविदा नीति बनाई गई थी, जिसका फायदा संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को नही मिला जबकि एक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने अपनी एक अलग से 1 अप्रैल 2025 से लागू कर दी जिसमें संविदा कर्मचारियों के अवकाश समाप्त कर दिए गए अप्रेजल जैसी कुप्रथा जो कि 2018 से बंद थी। उसे लागू कर दिया संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 7 अप्रेल से 13 अप्रेल तक काली पट्टी बांध कर कार्य कर रहे है। एवं 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधीश को दिया जाएगा। फिर भी सरकार हमारी नही सुनती तो 22 अप्रैल से अनिश्चित कालीन हडताल पर चले जाएंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









