महात्मा ज्योतिबा राव फुले का चल समारोह निकला

Apr 12 2025

ग्वालियर। शिक्षा के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा राव फुले की 198वीं जयंती के उपलक्ष्य मे कुशवाह समाज द्वारा ऐतिहासिक चल समारोह निकाला गया। यह चल समारोह फूलबाग से प्रारंभ होकर गोल पहाडिया स्थित महात्मा फुले की प्रतिमा स्थल पर पहुंचा।
फूलबाग से मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, सांसद भारत सिंह कुशवाह और महात्मा फुले जन कल्याण समिति के अध्यक्ष महेश कुशवाह ने हरी झंडी दिखाकर चल समारोह को रवाना किया। 
चल समारोह में कुशवाह समाज की महिलाएं भी सिर पर पगड़ी बांधकर समारोह में शामिल हुई। इस दौरान आधा दर्जन से ज्यादा महिलाएं घोड़े पर भी सवार थी। चल समारोह शुरू होने से पहले समाज की तरफ से मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, सांसद भारत सिंह कुशवाह और महेश कुशवाह का स्वागत कर सम्मान किया गया। 
इस अवसर पर संरक्षक औतार सिंह कुशवाह एवं कुशवाहा समाज के वरिष्ठ नेता सुग्रीव सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
फूलबाग से रवाना हुआ चल समारोह फूलबाग गुरुद्वारा होता हुआ दीनदयाल सिटी माल पहुंचा जहां प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने चल समारोह का स्वागत किया। चल समारोह में कुशवाहा समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों ने भी शिरकत की और ज्योतिबा फुले के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। चल समारोह का इंदरगंज चौराहे पर कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार के बेटे ने चल समारोह में शामिल लोगों का स्वागत किया। चल समारोह इंदरगंज चौराहे से ओल्ड हाई कोर्ट, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, जनकगंज हनुमान चौराहा लक्ष्मीगंज होते हुए गोल पहाडिय़ा पहुंचा जहां ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
 इस अवसर पर ज्योतिबा फुले जन कल्याण समिति के अध्यक्ष महेश कुशवाह ने कहा इस भव्य चल समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भी हिस्सेदारी की। उन्होंने कहा मेरे आग्रह पर इतनी बड़ी संख्या में लोग पधारे, इसके लिए मैं सभी का आभारी हूं।