ग्राम भयपुरा में जनभागीदारी से हुआ तालाब गहरीकरण कार्य
Apr 12 2025
ग्वालियर। जल जीवन का आधार है, और जब समाज इसे बचाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ता है, तो वह न सिर्फ अपने वर्तमान को बल्कि भावी पीढिय़ों के भविष्य को भी सुरक्षित करता है। इसी सोच को साकार करते हुए जिला ग्वालियर के विकासखंड घाटीगांव के ग्राम भयपुरा में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत तालाब गहरीकरण का एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस आयोजन का नेतृत्व मप्र जन अभियान परिषद द्वारा किया गया, जिसमें ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर जल संरक्षण के इस सामूहिक प्रयास को एक जन आंदोलन का रूप दिया। कार्यक्रम में पंछी सिंह पटेल, उदय यादव का विशेष सहयोग रहा।इस अवसर पर सुशील बरुआ ने कहा, जल संरक्षण केवल एक सरकारी योजना नहीं, यह एक सामाजिक संकल्प है। जब ग्रामवासी स्वयं आगे आकर अपने जल स्रोतों की सुध लेते हैं, तो यह सच्चे अर्थों में विकास की दिशा होती है। ग्राम भयपुरा का यह प्रयास पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत है। यह तालाब गहरीकरण कार्य गांव में जल स्तर सुधारने, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने और कृषि एवं घरेलू उपयोग के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहायक होगा। कार्यक्रम में सुशील बरुआ, धर्मेंद्र दीक्षित, विनोद शर्मा, विजेंद्र सिंह आदि उपस्थिति रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









