भारत विकास परिषद शाखा समर्पण ने किए मटके वितरित

Apr 12 2025

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा-समर्पण द्वारा हनुमान जयंति के शुभ अवसर पर सेवा प्रकल्प के अन्तर्गत गर्मी के मौसम को देखते हुए ठंडे पानी के लिए आरामील इंडस्ट्रीज एरिया त्यागी आश्रम पर स्टेंड सहित मटके एवं पीने के लिए मग रख राहगीर को ठंडा पानी पिलाया ओर आसपास फैक्ट्री में जो गार्ड हे उन जरूरत मंद को मटको का वितरण भी किया।
 इसके बाद तानसेन रोड पर दयालु सरकार हनुमान मंदिर के पास महादेव मंदिर पर भी स्टेंड सहित मटको को रखा एवं उनमें पानी भर राहगीरौं को ठंडा पानी पिलाया।
शाखा संस्थापक संजय धवन ने बताया कार्यक्रम के मुख्य आतिथ्य अशोक शर्मा प्रेमी व विशिष्ट आतिथ्य समाज सेवी डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी की अध्यक्षता विम्मी सचदेवा के द्वारा यह पुनीत कार्य सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन सचिव लता गुप्ता व सभी का आभार मनीषा श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर गुलाब सिंह प्रजापति, पंकज शर्मा, महेश धीमान, संजय श्रीवास्तव, नरेन्द्र शिवहरे, भूपेन्द्र प्रेमी, श्रीमति मधु धवन, रुपल शिवहरे, आशीष गुप्ता व पण्डित सुरेन्द्र कुमार कुशवाह, नारायण शिवहरे आदि उपस्थित थे।