सभी समाज परशुराम पालकी में भागीदारी करें-मंत्री कुशवाह

Apr 12 2025

ग्वालियर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को भगवान परशुराम पालकी यात्रा निकालने के लिए सभी समाजों की बृहद बैठक एवं भगवान परशुराम पालकी यात्रा के आमंत्रण पत्र का पूजन, लोकार्पण सनातन धर्म मंदिर पर सच्चिदानंद ढोली बुआ महाराज एवं संत कृपाल सिंह महाराज के सानिध्य में प्रदेश के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि भगवान परशुराम सभी के आराध्य हैं भगवान परशुराम जन्म उत्सव पर निकलने वाली पालकी का अभूतपूर्व स्वागत किया जाएगा सभी समाज के आराध्या हैं भगवान परशुराम, सभी समाजों को एकजुट होकर अपने आराध्या की पूजा अर्चना करना चाहिए तभी भक्तों को सुख, समृद्धि ,शांति और उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त होगा। 
भगवान परशुराम पालकी यात्रा के संस्थापक डॉक्टर जयवीर भारद्वाज ने कहा कि 27 अप्रैल को सुबह 9 बजे नई सडक़ स्थित भगवान परशुराम परिवार मंदिर से सप्त ऋषि यात्रा भगवान परशुराम की कर्मस्थली जमदारा के लिए वंदना भूपेंद्र प्रेमी, नरेश कटारे, मनोज त्रिपाठी, योगेंद्र दीक्षित के संयोजकत्व में जाएगी, जो जमदारा में गंगाजल से अभिषेक करके 30 अप्रैल को परशुराम पालकी में निकालें जाने वाले गंगा कलशों में सभी के घर में सुख, शांति, समृद्धि की कामना को लेकर डाला जाएगा।
30 अप्रैल को निकलने वाली भगवान परशुराम पाल की यात्रा की आमंत्रण पत्र का लोकार्पण वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पंडित गिरिराज गुरुजी, चंद्रशेखर शास्त्री, रमाकांत शास्त्री, घनश्याम शास्त्री के आचार्यत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सच्चिदानंद ढोली बुआ महाराज तथा संत कृपाल सिंह का समिति के द्वारा शाल, श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ला, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सुनील शर्मा, जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, डॉ ओएन कौल, राजेश ऐरन, नरेश कटारे, सतीश शर्मा, तीरथ मिश्रा, अवनीश शर्मा, श्रीमती बीना भारद्वाज, सुधा दीक्षित, कांता शर्मा, अनिता रिछारिया, वंदना भूपेंद्र प्रेमी, श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, बीना भारद्वाज, सुधा दीक्षित, अनीता रिछारिया, किरण मिश्रा, शशि व्यास, अल्का मिश्रा, शशि गोस्वामी, संध्या तिवारी, रचना गौड़, कीर्ति गौड़, सविता त्रिपाठी, रश्मि शर्मा, अंजू दीक्षित, मीनू द्विवेदी, रूबी शर्मा, किरण द्विवेदी, पुष्पा मिश्रा सहित अनेकों शामिल थे।