रेलवे पुलिया के नीचे मिला युवक का शव,हार्ट अटैक या गिरने से मौत की आशंका
Apr 12 2025
ग्वालियर। गाढऱ वाली पुलिया (तानसेन नगर रेलवे ओवरब्रिज) के नीचे शनिवार सुबह रोड किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला है। शव पड़े होने की सूचना मिलते ही पड़ाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टीआई आलोक परिहार व फोरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव स्पॉट पर पहुंचे। युवक का शव औंधे मुंह पड़ा हुआ था। प्रारंभिक पड़ताल में मृतक के शरीर पर कोई चोट या घाव का निशान नहीं है, सिर्फ नाक पर चोट है और हल्का खून निकला है। मृतक की उम्र 20 से 25 साल के बीच की है, उसने नीली टी-शर्ट व नीला चड्डा पहना हुआ था।
मृतक की शिनाख्त 20 वर्षीय छात्र मनीष आर्य निवासी कांचमिल के रूप में हुई है। वह शनिवार सुबह घर से रनिंग के लिए निकला था। हार्ट अटैक आने या किसी अन्य कारण से मुंह के बल गिरा है और मौत हो गई है। पुलिस ने शव को मॉर्चुरी में रखवा दिया है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पड़ाव थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार ने बताया कि शनिवार सुबह सूचना मिली थी कि तानसेन नगर आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) के नीचे एक शव पड़ा हुआ है। इसके बाद फोर्स के साथ स्पॉट पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। लाश एक 20 से 25 साल के युवक की थी। शरीर पर कोई चोट नजर नहीं आ रही थी। शव औंधे मुंह पड़ा हुआ था। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सीधा कराया गया तो मृतक की नाक पर चोट और खून बहने के निशान दिखे। मृतक जॉगिंग करने वाले कपड़ों में था। जांच के बाद पुलिस का मानना है कि संभवत: युवक रनिंग कर रहा होगा और अचानक हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हुई है। संतुलन बिगडऩे से नाक के बल गिरने और चोट लगने से सांस रुकने के कारण मौत होने के एंगल पर भी जांच की जा रही है।
पुलिस अभी मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही थी कि तभी कांचमिल इलाके में रहने वाले ठाकुरदास आर्य पड़ाव थाना पहुंचे और अपने बेटे 20 वर्षीय मनीष आर्य के लापता होने की बात कही। जिस पर पुलिस ने शव का फोटो दिखाया तो ठाकुरदास ने मृतक की पहचान अपने बेटे मनीष के रूप में की है। साथ ही बताया है कि उनका बेटा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। घर से सुबह रोज की तरह रनिंग के लिए निकला था।

संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -