हनुमानजी को चोला चढ़ाकर श्रृंगार कर लगा छप्पन भोग

Apr 12 2025

ग्वालियर। रामदूत हनुमानजी के दर्शन करने के लिए तडक़े से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लग गई, और शुभ मुहुर्त में पवन पुत्र हनुमानजी को चोला चढ़ाकर श्रृंगार कर छत्री खेड़ापति हनुमान मंदिर मेंं लगा छप्पन भोग।
शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव पर कई शुभ संयोग बने हैं। पवन पुत्र का रातभर शृंगार किया गया और भोर होते ही ब्रह्म मुहूर्त में भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचना शुरू हो गए। सुबह 4 बजे से ही भक्तों की भीड़ मंदिरों में लगना शुरू हो गई और भक्त पूजा अर्चना करते हुए खुशहाली की कामना के लिए मनोकामनाएं मांगी। मंदिरों में इतनी भीड़ है कि गर्भगृह भक्तों से ठसाठस भरे हुए थे। जगह-जगह भंडारे आयोजित हुए। हनुमान जन्मोत्सव के दौरान भजन, कीर्तन हो हुए तो आतिशबाजी की गई।
शहर के प्रसिद्ध हनुमान बालाजी सरकार, रोकडिय़ा सरकार छत्री बाजार, खेड़ापति हनुमान मंदिर, गरगज हनुमान मंदिर, मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, संकटमोचक हनुमान मंदिर, श्रीबालाजी सरकार सहित सभी हनुमान मंदिरों में भक्तों पूजा अर्चना करते हुए परिवार की खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की।
खेड़ापति हनुमान मंदिर पर हनुमान जी का अभिषेक किया गया है। यह शहर के प्रसिद्ध व प्राचीन हनुमान मंदिर में से एक है। यहां सुबह सुंदरकांड पाठ हुआ और हनुमान को विशेष श्रृंगार किया गया। हनुमान जी का जन्म की आरती सुबह 5 बजे हुई। इसके बाद भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया।
धुआं वाले हनुमान मंदिर पर हनुमान जयंती पर शनिवार को शहर से 45 किलोमीटर दूर घाटीगांव में धुआं वाले हनुमान मंदिर पर मेला लगा। यहां काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। ग्वालियर-झांसी रोड पर जौरासी घाटी में स्थित जौरासी हनुमान पर भी सुबह से भक्तों की लाइन लगी। मंदिरों में सुबह से भंडारे चल रहे थे। सुंदर कांड का पाठ किया जा रहा था। यहां पहुंचने वाले भक्तों को परेशानी न हो उसके लिए पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया है।
मुरार के मदन मोहन मंदिर में पीपल चट्टी नाम से विख्यात हनुमान जी के दरबार में शनिवार को हवन के साथ सुंदरकांड पाठ पूर्ण हुआ। इसके बाद हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। भगवान हनुमान को चोला चढ़ाकर आरती की गई। इसके बाद पर प्रसादी वितरण भंडारा किया जा रहा है।
पुलिस की निगरानी में दर्शन
प्रभु श्रीराम के दूत हनुमानजी के दर्शन करने के लिए आज भक्तों को कड़ी सुरक्षा के बीच से गुजरना पड़ा। सुबह से ही पुलिस के मुस्तैद जवान मंदिरों के आसपास निगरानी रखे हुए थे तो वहीं शहर के भीड़ भरे बाजारों में पुलिस बल तैनात था। मंदिरों में शनिवार तडक़े से ही थाना प्रभारियों ने पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तो वहीं अतिरिक्त जवानों की तैनाती भी की गई है। करीब 800 जवानों को शहर के मंदिरों व बाजारों में तैनात किया गया था। 
15 को होगा भंडारा, 20 हजार श्रद्धालु करेंगे शिरकत
ग्वालियर। चावड़ी बाजार व्यापार मंडल द्वारा इस वर्ष भी हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 अप्रेल को आयोजित होने वाले इस महाआयोजन में 20 हजार भक्तों के लिए भंडारा प्रसादी तैयार कराई जाएगी। दोपहर 3 बजे से सभी व्यापारी मिलकर सुंदरकांड का पाठ करेंगे। उसके बाद विशाल भंडारा शुरू होगा।