ट्रांजिट विजिट पर आए पीएम मोदी, प्रभारी मंत्री सहित मंत्रियों ने की अगवानी, अशोकनगर रवाना

Apr 11 2025

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को ट्रांजिट विजिट पर वायुसेना के विमानतल पर आए प्रधानमंत्री का ग्वालियर के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, महापौर श्रीमती शोभा किरवार, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह सहित भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया सहित अन्य भाजपा नेताओं ने अगवानी की।
प्रधानमंत्री विशेष विमान से ग्वालियर आए। यहां पांच मिनट रुकने के बाद वे अशोकनगर के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री अशोक नगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 6 बजे ग्वालियर वापस आए। प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट के अलावा 25 नेता उपस्थित रहें। प्रधानमंत्री अशोकनगर में आनंदपुर धाम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे।