श्रीराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में एक दिवसीय अंतराष्ट्रीय कॉफ्रेंस आयोजित हुई
Apr 11 2025
ग्वालियर। श्रीराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी बानमोर द्वारा डवलपमेंट ऑफ ए प्रोस्पेक्टिव ड्रग मोलिक्यूल: फोम इनिशियल डिस्कवरी टू मार्केटेड प्रोडक्ट विषय पर अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया गया।
कॉफ्रेंस में देश विदेश के फार्मेसी विषय में तकनीकी शिक्षा ले रहे छात्र-छात्राएं, शोधार्थी एवं वैज्ञानिक इत्यादि लगभग 500 लोगों ने भाग लिया। कॉफ्रेंस का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना के साथ हुआ।
कॉफ्रेंस में पहले तकनीकी सत्र की मुख्य अतिथि जीवाजी विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग की डायरेक्टर डॉ. सुमन जैन रहीं। डॉ. सुमन जैन ने रिसर्च के बारे में विस्तार से बताया। प्रथम तकनीकी सत्र के वक्ता डॉ. ध्यानेंद्र सिंह रिसर्च एनालिस्ट व्यूजेनिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बैंगलुरू रहे। जिन्होंने दवाई के प्रारंभिक मोलिक्यूल का विभिन्न स्टेजों से होकर अपने अंतिम प्रोडक्ट तक पहुंचना और उसका सभी तरह के लाइसेंस हासिल करना इसके बारे में विस्तार से बताया।
प्रथम सत्र की अध्यक्षता डॉ. सुधीर भारद्वाज, डायरेक्टर डिवाईन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ग्वालियर ने की। द्वितीय सत्र की वक्ता डॉ. देवीप्रिया सिंह, एसोसिएट कंसल्टेंट एली लिली एण्ड कम्पनी बैंगलुरू रहीं उन्होनें दवाई के खोज के दौरान होने वाले विभिन्न क्लीनिकल ट्रायल और उसमें आने वाली समस्याओं और समाधान के बारे में बताया।
दूसरे सत्र की अध्यक्षता डॉ. सुबोध दुबे, डीन स्कूल ऑफ फार्मेसी, विक्रांत यूनिवर्सिटी, ग्वालियर ने की। तीसरे सत्र के वक्ता डॉ. अंजनेयुलू वेनूकोंडा, लीड साइंटिस्ट फोर्मूलेंशन एण्ड प्रोसेस डवलपमेंट स्ट्राइड्स फार्मा, न्यू योर्क, यूएसए रहे, उन्होंने देश विदेश में होने वाली नई-नई दवाईयों की खोज और उसका पब्लिक हैल्थ सिस्टम को आगे बढ़ाने में क्या योगदान है इसके बारे में बताया। इस सत्र की अध्यक्षता डॉ. अविनाश कोंडालकर, प्राचार्य सन इंस्टीटयूट ऑफ फार्मेसी, लहार ने की एवं समापान समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में हर्ष कुमार दुबे साइंटिस्ट डीआरडीओ, ग्वालियर मौजूद रहे। श्री दुबे ने सरकार द्वारा हैल्थ सिस्टम को बढ़ाने के बारे में क्या-क्या कदम उठाए जा रहे हैं इसके बारे में बताया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में विभिन्न कॉलेजों से आए हुए छात्र-छात्रा एवं रिसर्च स्कॉलर्स के द्वारा तकनीकी विषय पर पोस्टर एवं ओरल प्रजेंटेशन भी दिये गये। ऑफलाइन ओरल प्रजेंटेशन की प्रथम विजेता अदिती शर्मा, मेडिकेप्स यूनिवर्सिटी, इंदौर एवं द्वितीय विजेता प्रियांश चौहान, आईटीएम यूनिवर्सिटी, ग्वालियर रहे।
ऑफलाईन पोस्टर की प्रथम विजेता दिशा जायसवाल, अंश कॉलेज ऑफ फार्मेसी एवं द्वितीय विजेता आर्यन चतुर्वेदी, आईटीएम यूनिवर्सिटी, ग्वालियर रहे। ऑनलाइन ओरल प्रजेंटेशन का प्रथम पुरस्कार सरस्वती समल नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी (फार्मेसी इंस्टीटयूट), नोएडा एवं द्वितीय पुरस्कार नूर उल ईन, श्री आदिचंचाानिगिरी कॉलेज ऑफ फार्मेसी, कर्नाटक रहीं। कॉफ्रेंस में कई फार्मेसी कॉलेज के डायरेक्टर, प्राचार्य, प्रोफेसर आदि का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के सचिव हरेंद्र शर्मा, कार्यकारी अधिकरी अविनाश शर्मा, कार्यकारी निदेशक श्रीमती शिवांगी शर्मा, बोर्ड मेम्बर श्रीमती गरिमा शर्मा, प्राचार्य डॉ. विनय जैन, डॉ. पवन अग्रवाल एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









