श्रीमद भागवत कथा की समितियां घोषित, कथा 12 से

Apr 11 2025

ग्वालियर। राम मंदिर फलका बाजार में 12 से 20 मई तक दोपहर 1बजे से सायं 5 बजे तक मां अन्नपूर्णा सेवा समिति,अखिल भारतीय अग्र वैवाहिक सेवा केंद्र एवं भारत विकास परिषद सहयोग शाखा द्वारा श्रीमद भागवत कथा का आयोजित की जा रही है। कथा वाचक आचार्य बृजेश पांडे शास्त्री के द्वारा कथा का वाचन होगा। 
इसी क्रम में श्रीमद भागवत कथा के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में श्रीमद भागवत कथा के मीडिया प्रभारी अशोक गर्ग ने बताया कि 12 मई को प्रात: 8 बजे कलश यात्रा मंशापूर्ण हनुमान मंदिर फालका बाजार से प्रारंभ होकर कथा स्थल राम मंदिर पहुंचेगी। कलश यात्रा में 101 महिलाएं कलश लेकर चलेंगी। कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। कथा में 15 मई को श्रीकृष्ण जन्मदिन मनाया जाएगा,17 मई को रुक्मणी विवाह होगा, जिसमें एक बृजेश संग काजल का शुभ विवाह समिति द्वारा सामाजिक परंपराओं के साथ कराया जाएगा। 19 मई को कृष्णलीला एवं हनुमान लीला की प्रस्तुति व फूलबंगला, छप्पन भोग का आयोजित किया गया है। 20 मई को पूर्ण आहुति के साथ कथा विश्राम होगी, तत्पश्चात प्रसादी वितरण का कार्यक्रम होगा।
बैठक में विभिन्न आयोजन समितियां का गठन किया गया। साथ ही भारत विकास परिषद सहयोग शाखा के सभी सदस्य संपूर्ण सेवा भाव से सहयोग करेंगे। 
 बैठक में विभिन्न आयोजन समितियां का गठन किया गया। जिसमें भोजन समिति में प्रेम अग्रवाल, राजेश गोयल, दीपक बंसल, आनंद मोहन अग्रवाल, सुनील बंसल, व्यवस्थापक समिति में उदय गर्ग, महेश कुशवाह, देवेंद्र बंसल, मुन्ना शर्मा, अभिषेक गुप्ता, मंच संचालन समिति सुबोध पांडे शास्त्री, श्याम बाबू शर्मा, हरिदास अग्रवाल, प्रसादी वितरण में अरुण बंसल, गोपाल जैन, दिनेश बंसल, ओम प्रकाश अग्रवाल, सुनील कोहली एवं स्वागत समिति में अशोक अग्रवाल, रामकिशोर गुप्ता, बबलू घनश्याम शर्मा, विनय दुबे एवं अंय सदस्यों और आयोजन समिति का भी चयन किया गया।
बैठक में रवि कुमार गर्ग, रामनाथ अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, अशोक गर्ग, दिनेश बंसल, राजकुमार गर्ग फतेह बाबा, नंदकिशोर अग्रवाल (नंदू), आनंद अग्रवाल रंग वाले, मुकेश भारद्वाज, सुरेश बिंदल, सतीश गोयल,, देवेंद्र अग्रवाल, प्रभु बंसल, अखलेश, अभिनंदन जैन, जीएस अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, संजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।