जग्गेश्वर सरकार हनुमान मंदिर में धूमधाम से मन रहा हनुमान जन्मोत्सव
Apr 11 2025
ग्वालियर। एबी रोड़ स्थित ग्राम पनिहार जग्गे वाले बैग में सिद्ध स्थल जग्गेश्वर सरकार हनुमान मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया गया है। मंदिर के महंत पं. रमा शंकर शर्मा ने बताया कि मंदिर पर जन्मोत्सव तीन दिन तक चलेगा, जिसमें पहले दिन शुक्रवार 11 अप्रैल को सुबह 10 बजे से अखंड रामायण का पाठ किया जाएगा। दूसरे दिन 12 अप्रैल को हनुमान जयंती पर जग्गेश्वर सरकार हनुमान का अभिषेक श्रंगार, मंगल आरती एवं हवन (1100 किलो) का आयोजन किया जाएगा।
हनुमान जन्मोत्सव के दौरान अंतिम दिन 13 अप्रैल रविवार को विशाल भंडारे के साथ जन्मोत्सव का समापन होगा। जग्गेश्वर सरकार हनुमान भक्त मंडल ने इस मौके पर सभी धर्म प्रेमी एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस जन्मोत्सव में अधिक संख्या में भाग लेकर हनुमान जी की कृपा प्राप्त करें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









