विश्व होम्योपैथी दिवस पर शिविर में 200 मरीजों को मुफ्त जांच कर दवा वितरित की
Apr 11 2025
ग्वालियर। सोफिया होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज में होम्योपैथी के आविष्कारक डॉ. सैमुअल हैनीमैन की जयंती का विश्व होम्योपैथी दिवस के रूप में समारोह संपन्न हुआ। इस दौरान डॉ. हैनीमैन के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन डॉ. रामानुज संतरा के द्वारा किया गया।
इस दौरान फ्री होम्योपैथिक शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें मरीज की जांच कर उनको दवा वितरित की गई। शिविर में लगभग 200 मरीज का मुफ्त जांच कर दवा वितरित की गई।
डॉ. पंकज मौर्य ने बताया कि शिविर में गठिया, बवासीर, ब्लड प्रेशर, शुगर, थायाराइड, पथरी, पेट संबंधी आदि रोगों का इलाज किया गया। डॉ. विष्णु ने कहा कि डॉ. हैनीमैन ने ऐसे चिकित्सा पद्धति का आविष्कार किया जो गंभीर से गंभीर असाध्य बिमारियो का मामूली खर्च में रोगी के शरीर पर बिना कोई साइड इफेक्ट के प्रभावी है।
शिविर में डॉ. हिमांशी, डॉ. प्रियंका, डॉ. अंकिता, डॉ. सुनील, डॉ. सोमेंद्र, डॉ. अमिता, डॉ. पंकज, डॉ. विकास, डॉ. अनूप, डॉ. स्वराज, डॉ. विष्णु, डॉ. रोहित, डॉ. संचय, डॉ. शिवम, डॉ. रिया, डॉ. कनक, डॉ. साक्षी, डॉ. आस्था, डॉ. माधवी, डॉ. आशिका, डॉ. रिया, डॉ. नमन, डॉ. वीरेंद्र, डॉ. जफर आदि मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









