दो बच्चों की मां युवती संग भागी,जयपुर में पकड़ाई
Apr 11 2025
ग्वालियर। ग्वालियर जिले के डबरा में शादीशुदा प्रेमिका अपने दो बच्चों को लेकर अपनी कुंआरी प्रेमिका के साथ भाग गई। घटनाक्रम सिटी थाना डबरा का है जहां दो बच्चों की मां 28 वर्षीय महिला को दूसरी को 24 वर्षीय युवती से प्यार हो गया। इसके बाद ये दोनों 1 अप्रैल को घर से साथ में भाग गईं। इस बात का खुलासा तब हुआ जब उनके परिजन अलग-अलग गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने सिटी थाना पहुंचे। जब पुलिस ने लोकेशन मिलाई तो जयपुर से दोनों को डबरा लाया गया।
सिटी थाना डबरा में परिजनों के सामने दोनों ने अपने प्यार का इजहार किया और साथ रहकर जीने मरने की कसमें खाई। दोनों की बात सुनकर परिजन दंग रह गए हालांकि बाद में दोनों के परिजनों ने समझाया और युवती और महिला को पुलिस ने अपने परिजनों को सुपुर्द किया।
बता दें कि महिला की शादी 8 साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे भी है। लेकिन इस बीच अब महिला को उसके ही पड़ोस में रहने वाली युवती प्यार हो गया। दोनों घर छोडक़र साथ भाग गए। जयपुर में युवती ने एक लडक़े के भेष धारण कर लिया तो महिला ने उसकी पत्नी का। जब दोनों को पुलिस पकडक़र डबरा लाई तो परिजनों का हंगामा देखने को मिला।
वहीं महिला का कहना था कि पति हम दोनों को उसके ही घर पर साथ रहने दे। हालांकि पति ने इस बात के लिए माना कर दिया। दोनों साथ रहना चाहती थीं। परिजन ओर पति ने बहुत देर समझाया व दुहाई दी, तब जाकर दोनों मानी।
इस संबंध में सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल का कहना है कि दो अलग-अलग महिलाओं की गुमशुद की दर्ज हुई थी खोजबीन की तो दोनों जयपुर में साथ में मिली। दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा जाहिर की। बाद में समझाइश के बाद दोनों को परिजनों के सुपुर्दगी में दे दिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









