नो पार्किंग में एक्टिवा खड़ी करने पर महिला और ट्रैफिक पुलिस में हंगामा
Apr 11 2025
ग्वालियर। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में एक महिला और ट्रैफिक पुलिस के बीच नो पार्किंग में खड़ी एक्टिवा को लेकर विवाद हो गया। महिला सिटी सेंटर इलाके में एक दुकान से सामान खरीदने आई थी। उसने अपनी एक्टिवा दुकान के बाहर पार्किंग में खड़ी कर दी। जब वह दुकान में सामान लेने गई, तब ट्रैफिक पुलिस ने नो पार्किंग का हवाला देते हुए एक्टिवा को अपनी गाड़ी में रख लिया।
जब महिला को इसकी जानकारी मिली तो उसने हंगामा शुरू कर दिया। वह पुलिस की गाड़ी के सामने खड़ी हो गई और एक्टिवा उतारने की मांग करने लगी। इस दौरान वहां मौजूद एक राहगीर ने पूरे विवाद का वीडियो बना लिया। यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
ट्रैफिक पुलिस का कहना था कि एक्टिवा नो पार्किंग जोन में खड़ी थी। इसलिए चालान करने के लिए वाहन को जब्त किया गया। महिला के विरोध के बावजूद पुलिस एक्टिवा को थाने ले गई। बाद में महिला ने मैदान ट्रैफिक थाने जाकर नो पार्किंग का चालान भरा और अपनी एक्टिवा वापस ले गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









