भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक पर भंडारे का आयोजन हुआ

Apr 11 2025

ग्वालियर। भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के अवसर पर शुभकामना महिला परिवार ग्वालियर द्वारा भंडारे का आयोजन मुरार में किया गया। भंडारे का आयोजन समाज में धार्मिक एकता को बढ़ावा देने और महावीर स्वामी के आदर्शों का पालन करने के उद्देश्य से किया गया। भंडारे में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल उपस्थित रहे। 
इस अवसर पर प्रदीप जैन, गोरेलाल जैन, सचिन जैन, प्रतीक जैन, लालू नवीन जैन, मुकुल जैन, राकेश जैन, श्रीमती प्रीति महेन्द्र जैन, श्रीमती रजनी जैन, श्रीमती पारुल जैन एवं संस्था की पदाधिकारी उपस्थित रहीं।