गुरु सेवा से खुल जाते है मुक्ति द्वार: विजय महाराज

Apr 11 2025

ग्वालियर। संत आशाराम बापू के शिष्य विजय महाराज ने शताब्दी पुरम में भदौरिया निवास पर आयोजित सत्संग पाठ में बताया गुरु सेवा ही मुक्ति द्वार खोलती है और जीव संसार से सहज में पार हो जाता है। बिना शर्त समर्पण गुरुद्वार पर कर देने भाग्य के कु अंक मिटने लगते। अड़सठ तीर्थों में भटकने से उतना लाभ नहीं मिलता जितना संत सेवा में दृढ़ता पूर्वक लग जाने से मिल जाता है। अगर संसार से तरना है तो संत महापुरुषों की सेवा करो। यही शास्त्र वचन है, विश्वास करके लग जाओ। विजय महाराज द्वारा आशा रामायण पाठ सत्संग कराया।
समापन पर सामूहिक मंगल आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। सत्संग पाठ में शामिल होने वालों में प्रधान सिंह भदौरिया, बीपीएस सेंगर, बलबीर सिंह परमार, हरीसिंह गुर्जर, जशवंत भदौरिया, सीबी शर्मा, अनुपम सोनी, राजू लक्ष्यकार, श्रीमती सुमन सिंह, एड माला मिश्रा, लाली भदौरिया आदि शामिल रहे।