लूट के आरोपियों के मोबाइल में बीस से ज्यादा वकीलों के नंबर मिले
Apr 10 2025
ग्वालियर। हवलदार से लूट करने वाले आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमाण्ड पर हैं और पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल में पुलिस को कई शहरों के बीस से ज्यादा वकीलों के नंबर मिले हैं। जिससे पुलिस का मानना है कि काफी हार्डकोर बदमाश हैं। पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर वह इन वकीलों का सपोर्ट लेते हैं, जिससे उन्हें परेशानी ना आए।
दोनों आरोपी बेहद शातिर हैं। वह बार-बार पुलिस को अपनी कहानी में उलझा रहे हैं। कभी अपने दोनों फरार साथियों के नाम हिंदू बताते हैं तो कभी मुस्लिम। फरार बदमाशों की तलाश में एक पुलिस टीम दिल्ली में डेरा जमाए हुए है, फिलहाल आरोपी हाथ नहीं आए हैं।
पुलिस ने जब इन पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल खंगाले तो पुलिस दंग रह गई, क्योंकि इनके मोबाइल में प्रयागराज से लेकर दिल्ली तक के 20 से ज्यादा शहरों के वकीलों के मोबाइल नंबर और उनके फोटो हैं। अब पुलिस यह नहीं समझ पा रही है कि आखिरकार यह वकीलों के नंबर और फोटो का इन बदमाशों से क्या संबंध है। अब पुलिस इसी संबंध में इनसे पूछताछ कर रही है।
दो फरार बदमाशों की तलाश में क्राइम ब्रांच व झांसी रोड की एक पुलिस पार्टी दिल्ली में डेरा डाले हुए है और आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। अभी फरार आरोपी दिल्ली में अपने ठिकाने पर नहीं पहुंचे हैं। पुलिस को यह भी पता लगा है कि यह गैंग फिरोजाबाद में पहले पकड़ी जा चुकी है। वहां इनका आपराधिक रिकॉर्ड भी मिला है।
इस मामले में थाना प्रभारी झांसी रोड अवधेश कुशवाह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपियों के मोबाइल से कई सारे मोबाइल नंबर व फोटो मिले हैं, जिन्हें जांच में लिया जा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









