संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने चौथे दिन भी काली पट्टी बांध कर कार्य किया

Apr 10 2025

ग्वालियर। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश के आह्वान पर जिला ग्वालियर के भी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 7 से 13 अप्रेल तक काली पट्टी बांध कर कार्य कर रहे है। गुरूवार को महावीर जयंती का अवकाश होने के कारण जिला चिकित्सालय एवं सिविल अस्पताल के नर्सिंग कर्मचारियों ने गुरूवार को इमरजेंसी में काली पट्टी बांधकर कार्य किया। 
संघ के जिला अध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला ने बताया कि 16 अप्रेल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधीश को दिया जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी के द्वारा मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया गया है कि 16 अप्रैल को मप्र के 32 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी एक दिन के सामूहिक अवकाश पर रहेंगे और उसे सामूहिक अवकाश से कोई अप्रिय घटना उत्पन्न होती है तो शासन प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा।